Search

 
 
 

धनबाद : एसएनएमएमसीएच के दुकानदारों को 1 हफ्ते में जगह खाली करने का निर्देश

 
Dhanbad : धनबाद के एसडीओ राजेश कुमार ने एसएनएमएमसीएच परिसर में अनधिकृत रूप से ठेला-खोमचा लगाकर दुकानदारी करने वालों को एक सप्ताह में परिसर खाली करने का निर्देश दिया है. ऐसा नहीं करने पर उनके खिलाफ कार्रवाई का निर्देश सरायढेला थाना प्रभारी को दिया. अस्पताल परिसर में अवैध कब्जा की सूचना पर एसडीओ गुरुवार को जायजा लेने पहुंचे थे. उनके साथ सरायढेला थाना प्रभारी व भवन प्रमंडल के अधिकारी भी थे. उन्होंने अस्पताल की चहारदीवारी निर्माण में बाधा पहुंचाने वालों को चिह्नित कर उनके खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया. भवन प्रमंडल के अधिकारियों ने बताया कि कुछ दवा दुकानदारों ने चहारदीवारी निर्माण का कार्य रोक दिया है. इस पर एसडीओ ने सभी दवा दुकानदारों को नोटिस देकर चहारदीवारी का निर्माण जल्द शुरू कराने का निर्देश सीओ को दिया. यह भी पढ़ें : महाकुंभ">https://lagatar.in/maha-kumbh-in-prayagraj-from-january-13-four-special-trains-will-run-from-jharkhand/">महाकुंभ

13 जनवरी से, झारखंड से चलेंगी चार स्पेशल ट्रेनें
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही