Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : एसएनएमएमसीएच के सफाई कर्मी हड़ताल पर, वार्डों में गंदगी से मरीज परेशान

Dhanbad : होली पर बोनस नहीं मिलने से नाराज एसएनएमएमसीएच, धनबाद के 100 से अधिक सफाई कर्मी 4 मार्च को हड़ताल पर चले गए. अस्पताल की सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है. वार्डों समेत अस्पताल में चारों ओर गंदगी फैली होने से मरीजों व उनके परिजनों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. सुबह कचरे का उठाव नहीं होने से वार्डों में जहां-तंहा गंदगी पसरी रही. वहीं शौचालयों की सफाई नहीं होने से हर किसी को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. सफाईकर्मी रौशन कुमार ने बताया कि वे लोग पिछले कई वर्षों से कमांडो सिक्योरिटी फोर्स एजेंसी के अधीन अस्पताल में सफाई कार्य कर रहे हैं. कंपनी ने इस वर्ष होली पर अब तक उन्हें बोनस नहीं दिया है, जिससे सफाई कर्मियों में काफी नाराजगी है. पिछले वर्ष उन्हें कंपनी ने होली पर 2000 रुपए बोनस दिया था. इस भी एजेंसी के अधिकारियों ने बोनस का आश्वासन दिया था. लेकिन भुगतान नहीं किया. सफाई कर्मियों का कहना है कि जब तक उन्हें बोनस का पैसा नहीं मिलेगा, तब तक काम पर नहीं लौटेंगे. सफाई कर्मियों ने अस्पताल के मेन गेट पर अपनी मांगों को लेकर जमकर नारेबाजी की. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/chariot-set-out-to-give-information-about-social-security-schemes-to-the-people-of-dhanbad-district/">धनबाद

जिले के लोगों को सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की जानकारी देने निकला रथ [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही