Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद:  आदिवासियों की सामाजिक-शैक्षणिक संस्था ने सीपी सिंह का पुतला फूंका

Maithan : मैथन (Maithan)  ऑल झारखंड आदिवासी सामाजिक- शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक एसोसिएशन (आसेका) ने 24 मार्च शुक्रवार को मैथन में राज्य के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष विधायक सीपी सिंह का पुतला दहन किया. इस मौके पर वक्ताओं ने विधायक सीपी सिंह पर संताली भाषा (ओलचिकी लिपि) का अपमान करने का आरोप लगाया है. कहा कि झारखंड सरकार ने बजट 2023-24 का विज्ञापन ओलचिकी लिपि में विभिन्न समाचार पत्रों में दिया था, जिसका विरोध विधायक सीपी सिंह ने किया था और सवाल उठाया था कि यह किस भाषा में है, इसे कौन पढ़ेगा, यह सरकारी पैसों की बर्बादी है. यह बोलकर विधायक श्री सिंह ने आदिवासियों का अपमान किया है. आदिवासियों में आक्रोश व्याप्त है. आदिवासियों ने कहा कि झारखंड आदिवासी बहुल राज्य है और यहां आदिवासी भाषा का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. पुतला दहन में सुनील हेम्ब्रम, वकील टुडू, बाबूराम मुर्मू, गणेश सोरेन, सुनील किस्कू, जगरनाथ सोरेन, शिवा सोरेन, बाबूजन मुर्मू, प्रदीप मराण्डी, विजय बास्की, अजय बास्की, लखीन्द्र बास्की, रघुनाथ सोरेन, नागेस मरांडी, अर्जुन बासकी, मंगल हांसदा आदि शामिल थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही