Search

 
 
 

धनबाद : सोशल मीडिया से हुआ प्रेम, शादीशुदा प्रेमिका पहुंची प्रेमी के घर

 

बच्चों को भी ले आई साथ, पति ने की आसनसोल थाना में शिकायत

Jorapokhar : पबजी युवाओं को गलत राह की ओर ले जाने में सहयोग करता है. इसका परिणाम डिगवाडीह न्यू कॉलोनी में सोमवार की रात देखने को मिला. डिगवाडीह न्यू कॉलोनी के युवक सह टाटा कर्मी का पुत्र काशी नाथ चौबे के घर दो बच्चों को साथ लेकर आसनसोल से शादीशुदा महिला पहुंच गई. पूरे डिगवाडीह में यह खबर आग की तरह फैली. स्थानीय युवकों ने बताया कि पब्जी खेलने के क्रम में काशी नाथ का सम्पर्क महिला से हुआ. दोनों में प्रेम की बातें चल रही थी. दो माह पूर्व महिला अपने बच्चों को छोड़कर डिगवाडीह पहुंच गई थी. तभी उसके पति ने आसनसोल थाना में शिकायत की. जोड़ापोखर पुलिस के सहयोग से महिला को आसनसोल भेजा गया. दूसरी बार महिला पुनः बच्चों के साथ पहुंच गई है. महिला के पति ने आसनसोल थाना में शिकायत की है. इस मामले में जोड़ापोखर थाना प्रभारी विनोद उरांव ने कहा कि युवकों से सूचना मिली थी कि महिला दो बच्चों के साथ डिगवाडीह पहुंची है. शिकायत नहीं मिली है, मिलने पर कार्रवाई की जाएगी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही