Search

 
 
 

धनबाद :  सामाजिक संस्था यूथ कॉन्सेप्ट ने ईदी के रूप में बांटे पौधे व जूट के थैले

 
Dhannad : धनबाद (Dhannad)  ईद-उल-अजहा की नमाज के बाद झरिया की सामाजिक संस्था यूथ कॉन्सेप्ट ने 10 जुलाई रविवार को मस्जिदों के बाहर नमाजियों के बीच ईदी के रूप में पौधा व कपड़े का थैला बांटा. इसके अलावा नमाजियों से पॉलीथिन का इस्तेमाल न करने की शपथ दिलाई गई. संस्था के अखलाक अहमद ने बताया कि हर वर्ष ईद व बकरीद में उनकी संस्था इस तरह का जागरुकता कार्यक्रम चलाती है. उन्होंने कहा कि कोरोना काल में जिस तरह पूरे देश में ऑक्सीजन की कमी से लोगों को जान गंवानी पड़ी, उससे भी सीख लेने की जरूरत है. लोगों को समझना होगा कि पेड़ पौधों से ही हमे जीने के लिए पर्याप्त ऑक्सीजन मिलती है. पौधा लगाने से भी शहर का प्रदूषण कम किया जा सकता है. संस्था के लोगों ने शहरवासियों से अपील की है कि अपने और बच्चों के भविष्य के लिए खुद ही प्रदूषण जैसी जटिल समस्या से लड़ने के लिए कदम उठाएं. मौके पर डॉ एम समीर, अखलाक अहमद, सज्जाद अंसारी अध्यापक, मोहम्मद इकबाल मोहम्मद नईम अशफाक हुसैन, मोहम्मद जहांगीर, हैदर अंसारी, बादशाह, अब्दुल सत्तार, अंसारी अब्दुल हक अर्शी मोहम्मद अजफर आदि मौजूद थे. यह भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-momos-seller-dragged-on-the-ground-seriously-injured-in-body-snatched-money/">धनबाद

निर्माण के सदस्यों ने बिजली की लचर व्यवस्था के खिलाफ दिया धरना [wpse_comments_template]      
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही