Maithan : सेवा का प्रयास ट्रस्ट द्वारा संचालित आदर्श विद्या निकेतन को जाने-माने उद्योगपति व समाजसेवी प्रणव कुमार बनर्जी ने 3 मई बुधवार को एक कंप्यूटर सेट दान में दिया. वह विद्यालय को इसके पहले भी कई प्रकार की सामग्री दे चुके हैं. विद्यालय के संस्थापक त्रिलोचन कुमार सिंह ने कहा कि प्रणव कुमार बनर्जी उनके स्कूल को बराबर सहयोग करते रहे हैं. इसके लिए पूरा विद्यालय परिवार उनका आभारी है. इस मौके पर श्रीमती गौरी सिंह, नानटू बनर्जी, आनंद कुमार मिश्रा, सोमेन भट्टाचार्य, शशांक शेखर दत्ता, श्रावणी वासु, तरूण अधिकारी, कंचन सिंह, दीपक कुमार साव, रिंकू राजभर, अचीन चक्रवर्ती, शिल्पी श्रीवास्तव, बेबी रविदास, दिव्या चौधरी, काजल सिंह, खूशी रजक, पिंकी रजक, छंदा सिंह, शांति कर्मकार, गीता रजक, बबन महतो सहित कई लोग मौजूद थे. [wpse_comments_template]
धनबाद: समाजसेवी ने स्कूल को दान किया कम्प्यूटर सेट
Last Updated: May 03, 2023 12:00 AM (IST)