Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : तालाब का पानी बेचने की शिकायत लेकर पीएम से मिलने दिल्ली गया समाजसेवी

Dhanbad : कुसुंडा के लोको तालाब का पानी बीसीसीएल को गलत ढंग से बेचने की शिकायत लेकर सामाजिक कार्यकर्ता दिनेश धारी 19 मार्च को पीएम मोदी से मिलने दिल्ली रवाना हुए. दिल्ली जाने के लिए पैसे के जुगाड़ में उन्होंने घरों व दुकानों से भिक्षा मांगी. वहां वे 20 मार्च से जंतर-मंतर पर अनिश्चितकालीन आमरण अनशन पर बैठेंगे. दिनेश घारी ने बताया कि रेलवे अधिकारियों ने लोको तालाब का पानी बीसीसीएल को गलत ढंग से बेच दिया है. इसके विरोध में और तालाब के सौंदर्यीकरण की मांग को लेकर वे अनशन करेगें. उन्होंने बताया कि उक्त तालाब पर लगभग 20 हजार की आबादी निर्भर है. रेलवे पानी बेच कर यहां के लोगों को बूंद-बूंद पानी के लिए तरसाना चाहता है. उन्होंने पिछले 3 वर्षों से डीआरएम, जिला प्रशासन, जनप्रतिनिधियों, राज्य सरकार, रेल मंत्रालय व पीएमओ को पत्र लिखा पर निराशा ही हाथ लगी है. पिछले वर्ष 4 नवंबर को जंतर-मंतर पर एक दिवसीय धरना भी दे चुके हैं. इस बार जब तक पीएम मोदी से भेंट नहीं हो जाती है, उनका अनशन जारी रहेगा. यह भी पढ़ें :">https://lagatar.in/dhanbad-goods-train-breakdown-near-gurpa-station-up-line-stalled-for-4-hours/">

धनबाद : गुरपा स्टेशन के पास मालगाड़ी ब्रेकडाउन, अप लाइन 4 घंटे ठप [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही