Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: समाजसेवियों ने की तोपचांची विस्फोट कांड में जख्मी महिलाओं की मदद

  Topchachi : तोपचांची (Topchachi)  तोपचांची बाजार के गोमो-तोपचांची मार्ग पर स्थित सब्जी मार्केट में विगत 8 जनवरी को विस्फोट में घायलों के इलाज में समाजसेवियों ने मदद की है. विगत 8 जनवरी को मोटरसाइकिल पर विस्फोटक पदार्थ ले जाया जा रहा था. तभी भरे बाजार में विस्फोट हो गया, जिसमें आरोपी पिन्टु कुमार वर्णवाल समेत सब्जी बेचने वाली 6 महिलाएं गंभीर रूप से ज़ख्मी हो गई थी. उन्हें पहले धनबाद एसएनएमएमसीएच में भर्ती कराया गया, जहां से रांची रिम्स रेफर कर दिया गया. परिवार वाले घायल महिला का इलाज रांची के अन्य अस्पतालों में भी करा रहे हैं. इसी बीच तोपचांची के समाजसेवियों ने चंदा कर और उन्हें आर्थिक मदद पहुंचाई है. तोपचांची के समाजसेवियों का एक दल रांची गया और पीड़ित परिवार को 49,425 रुपये की मदद की. चंदा जमा करने में संतोष महतो, जयराम महतो, गौतम महतो, विशाल महतो, शंभू कुमार, लखन महतो, बासुदेव महतो, निर्मल महतो आदि शिंल हैं. चंदा फोन पे, गूगल पे तथा अन्य माध्यमों से जमा किया गया था. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही