Search

 
 
 

धनबाद : समाजसेवियों ने गोमो में शुरू की छठ घाटों की सफाई

 
Gomoh : धनबाद (Dhanbad)">https://lagatar.in/dhanbad-35-thousand-stolen-in-a-shop-just-200-meters-away-from-sindri-police-station/">(Dhanbad)

जिले के गोमो में लोक आस्था का महापर्व छठ की तैयारी जोर-शोर से शुरू हो गई है. व्रतियों की सुविधा के लिए समाजसेवी छठ घाटों की सफाई में जुटे हैं. जीतपुर में 25 अक्टूबर को जमुनिया नदी छठ घाट को जेसीबी मशीन से समतल कर साफ-सफाई की गई. वहीं, सिकलाइन छठ पूजा समिति ने बिशुनपुर में छठ घाट की सफाई शुरू की है. घाट को समतल कर लाइटिंग आदि जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने की तैयारी है. जिला परिषद सदस्य बिजली  देवी, पूर्व जिला परिषद सदस्य हीरामन नायक, गोमो दक्षिण पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि रवि सिंह ने बताया कि छठ पूजा पर इलाके के सभी समाजसेवी हर साल अपने स्तर से सेवा कार्य में जुट जाते हैं. गोमो में करीब दस किलोमीटर की परिधि में तीन छठ घाटों पर भगवान सूर्य को अर्घ्य देने व्रती जुटते हैं. जीतपुर में जमुनिया नदी घाट, बिशुनपुर घाट, काली मंदिर रतनपुर छठ घाट पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं. घाट तक पहुंचने के लिए सड़कों की सफाई, घाट पर विद्युत साज-सज्जा, चौक-चौराहों पर सेवा शिविर लगाए जाते हैं. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-the-curiosity-of-solar-eclipse-among-technocrats-seen-through-telescope/">धनबाद

: टेक्नोक्रेट्स के बीच सूर्यग्रहण का कौतूहल, टेलीस्कोप से देखा नज़ारा [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही