Search

 
 
 

धनबाद : सिंदरी में सरना झंडा उखाड़ने के विरोध में समाज ने निकाली आक्रोश रैली

 
Sindri : सिंदरी में सरना झंडा उखाड़ने के विरोध में सोनोत संथाल समाज ने 9 अप्रैल को केन्द्रीय संयोजक सुखलाल मरांडी के नेतृत्व में आक्रोश रैली निकाली. रैली बिरसा समिति से निकलकर पूर्वांचल कल्ब, कुंवर सिंह चौक, रोहड़ाबांध अंबेडकर चौक, गुरुद्वारा होते हुए वापस बिरसा समिति पहुंचकर सभा में तब्दील हो गई. सभा को संबोधित करते हुए सुखलाल मरांडी ने कहा कि सभी धर्मों का सम्मान होना चाहिए. आदिवासी धर्म-संस्कृति का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. आक्रोश रैली निकालकर समाज ने यह संदेश दिया है कि पूरा समाज एकजुट है. सरना झंडा हटाने वालों को चिह्नित कर प्रशासन उनपर कठोर कार्रवाई करे. आक्रोश रैली में नुनू लाल टुडू, सूरज कांत सोरेन, फागू प्रमाणिक, सत्येंद्र मरांडी, रोबिन सोरेन, लोगन हेम्ब्रम, मनोज रजक, मुकेश महतो, शंकर महतो, राजकुमार हेम्ब्रम, सरोधेनी मुर्मू, आशा देवी, फुलहनी हेम्ब्रम, फूलमति हांसदा, सोमनाथ हांसदा, शिवलाल मुर्मू, दीपक कुमार, शनीचर हेम्ब्रम आदि शामिल रहे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही