Search

 
 
 

धनबाद : एसओजी टीम ने मैथन में प्रतिबंधित थाई मांगुर मछली लदे तीन ट्रकों को पकड़ा

 
Maithan (Dhanbad) : धनबाद के एसएसपी एचपी जनार्दन के निर्देश पर एसओजी टीम ने मैथन पुलिस के सहयोग से शुक्रवार की रात मैथन टोल प्लाजा के समीप प्रतिबंधित थाई मांगुर मछली लदे तीन ट्रकों को पकड़ा है. मौके से चालक, सह चालक सहित दस लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है. पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध कारोबारियों में हड़कंप मच गया है. बताया जाता है कि प्रतिबंधित मांगुर मछली के अवैध धंधे में वर्णवाल गुट, यादव गुट एवं मंडल गुट ये तीन गुट शामिल हैं, जो पहले एक-दूसरे के घोर विरोधी थे. लेकिन वर्तमान में तीनों गुटों ने गठजोड़ कर लिया है और धड़ल्ले से अवैध कारोबार कर रहे थे. तीनों अवैध कारोबारी एक साथ अपनी-अपनी गाड़ियों को झारखंड टपाने की फिराक में थे. जिसकी सूचना एसएसपी एचपी जनार्दन को मिली. सूचना पर उन्होंने तुरंत एसओजी टीम को कार्रवाई करने का निर्देश दिया. जिसके बाद टीम ने अचानक मैथन पहुंचकर कार्रवाई की. कार्रवाई करने के पहले टीम ने मैथन पुलिस को भनक तक नहीं लगने दी कि मांगुर मछली के खिलाफ ऑपरेशन करना है. जानकारी के अनुसार प्रतिबंधित थाई मांगुर मछली बिहार व यूपी ले जाया जा रहा था. मैथन ओपी प्रभारी आकृष्ट अमन ने बताया कि मस्त्य विभाग की टीम मछली का सैंपल लेकर गई है. जांच रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी. कहा कि किसी भी हालत में अवैध कारोबार करने की छूट नहीं दी जाएगी. इसे भी पढ़ें : जमीन">https://lagatar.in/land-scam-case-ed-attached-8-5-acres-of-land-located-in-bariatu/">जमीन

घोटाला मामला : बरियातू स्थित 8.5 एकड़ जमीन को ईडी ने किया अटैच
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही