Search

 
 
 

धनबाद: ग्राम देवता की पूजा के साथ आदिवासियों का सोहराय पर्व शुरू

 
Maithan : मैथन (Maithan) मैथन क्षेत्र के आदिवासी बहुल गांवों में 4 जनवरी बुधवार को परम्पराओं के साथ ग्राम देवता की पूजा-अर्चना के साथ ही आदिवासियों का महान पर्व सोहराय शुरू हो गया. बुधवार को नीमडंगाल गांव में आदिवासी समाज के लोग नहाय खाय के पूजा में शामिल हुए. सबसे पहले गुड़ित बाबा मानोतान वासुदेव बास्की, मांझी बाबा मानोतान चेंडे बास्की के निर्देशन में गोट बोंगा (पूजा स्थान) में मानोतान स्वपन बास्की और मांझी बाबा ने आदिवासी विधि विधान एवं परम्परा के अनुसार पूजा-अर्चना की. इस पर्व में पूरे सप्ताह ग्रामीण क्षेत्रों में आदिवासी समाज के लोग पारंपरिक नृत्य, संगीत सहित अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन करते हैं. ग्राम देवता की पूजा अर्चना में श्याम हेम्ब्रम, ओबी हेम्ब्रम, अकिल मुर्मू, मिहिर मूर्मू, सोम किस्कू, वकील मुर्मू, किशन बास्की, विजय हेम्ब्रम, शिवचरण हेम्ब्रम, सुनील मरांडी आदि शामिल थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही