Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : कतरी नदी में जमा मिट्टी की मनरेगा के तहत होगी कटाई

Katras : कतरास (Katras) की धरोहर कतरी नदी के संरक्षण के लिए प्रशासनिक पहल तेज हो गई है. नदी में मुक्तिधाम के निकट चेक डेम से शवदाह गृह की ओर जमा मिट्टी की कटाई मनरेगा के तहत कराई जाएगी. कार्य शुरू करने के लिए 5 जून को बाघमारा बीडीओ सुनील कुमार प्रजापति की उपस्थिति में इसकी आधारशिला रखी गई. झिंझी पहाड़ी पंचायत के मुखिया ने भूमि पूजन के बाद कुदाल चलाकर कार्य का शुभारंभ कराया. ज्ञात हो कि कतरी नदी बचाओ समिति नदी के संवर्धन के लिए लंबे समय से अभियान चला रही थी. नदी से मिट्टी कटाई कराने का प्रशासन का निर्णय इसी का परिणाम है मौके पर अभियान समिति के संयोजक लखन प्रसाद महतो, अध्यक्ष उमाकांत तिवारी, सचिव अर्जुन महतो, डॉ. मघुमाला सहित अन्य लोग मौजूद थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-80-percent-bengali-speaking-in-the-state-yet-step-motherly-treatment-is-happening-bengu-thakur/">धनबाद

: राज्य में 80 प्रतिशत बांग्ला भाषी, फिर भी हो रहा सौतेला व्यवहार- बेंगू ठाकुर [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही