Search

 
 
 

धनबाद :  सूर्यग्रहण  25 अक्टूबर को, कई राशियों के जीवन में लाएगा खुशियां

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) भारत में दिखनेवाला सूर्य ग्रहण 25 अक्टूबर को लग रहा है. यह सूर्यग्रहण कई राशियों के जीवन में खुशियां लेकर आ रहा है, तो कई राशियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा. पंडित सुधीर कुमार पाठक ने बताया कि संवत्- 2079 वर्ष 2022 मास कार्तिक पक्ष कृष्ण तिथि अमावस्या मंगलवार 25 अक्टूबर 2022 को भारत में दृश्यगत ग्रस्तास्त खंड सूर्यग्रहण होगा, जिसका शास्त्रोक्त फल छत्रभंग एवं भय है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या, तुला, वृश्चिक, कुंभ एवं मीन राशि वाले जातक के लिए क्रमश: स्त्रीपीड़ा, चिंता, व्यथा, क्षति, घात, हानि, माननाश एवं मृत्यु तुल्य कष्ट तथा वृष, सिंह, धनु एवं मकर राशि वाले जातक के लिए सौख्य, धन प्राप्ति, लाभ एवं सुख समृद्धि  प्राप्ति का योग इस सूर्यग्रहण में बनता हुआ दीख रहा है. [caption id="attachment_440395" align="aligncenter" width="198"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/10/sudhir-pathak-198x300.jpeg"

alt="" width="198" height="300" /> पंडित सुधीर पाठक[/caption] काशी में इस सूर्यग्रहण का स्पर्श शाम 4.42 बजे जबकि मोक्ष 5.22 बजे है. धनबाद में शाम 4.48 बजे स्पर्श एवं मोक्ष शाम को 5.10 बजे होगा. अलग- अलग स्थानों में थोड़ा समयांतर है. भारत के अलावा यह सूर्यग्रहण यूरोप, उत्तरी अफ्रीका, मध्यपूर्व और पश्चिमी एशिया के क्षेत्रों में भी दिखेगा. सूर्यग्रहण में सूतक ग्रहण स्पर्श समय से 12 घंटा पहले का माना जाता है. रोगी, वृद्ध एवं शिशु के लिए कोई सावधानी नहीं, जबकि गर्भवती महिलाओं को ग्रहण काल के दौरान सावधानी बरतनी होती है. सूतक काल से मोक्ष पर्यंत मूर्ति स्पर्श एवं पूजार्चना निषेध है, जबकि मंत्र-यंत्र सिद्धि हेतु साधकों के लिए उपयुक्त काल होता है. [wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही