Search

 
 
 

धनबाद : मुरलीडीह में बीसीसीएल की खाली जमीन पर लगेगा सोलर प्लांट

 
Mahuda : महुदा क्षेत्र के मुरलीडीह में बीसीसीएल की खाली पड़ी जमीन पर सोलर पावर प्लांट लगाया जाएगा. कोल इंडिया मुख्यालय, कोलकाता से 9 जनवरी को आई अधिकारियों की टीम ने जमीन का सर्वे किया. टीम के सदस्य सुमन कुमार ने बताया कि प्रस्तावित सोलर पावर प्लांट प्रदूषण मुक्त होगा और इसकी बिजली बीसीसीएल को आपूर्ति की जायेगी. बीसीसीएल अगर बिजली बचेगी, तो उसे एग्रीमेंट के बाद झारखंड सरकार या डीवीसी को दिया जायेगा. सीधे तौर पर स्थानीय लोगों को यह बिजली नहीं मिलेगी. उन्होंने बताया कि सोलर पावर प्लांट के लिए लगभग 150 एकड़ जमीन की आवश्यकता होगी. जरूरतभर जमीन यहां उपलब्ध हो जाएगी. बीसीसीएल के अधिकारियों से वार्ता के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. टीम में आरके शर्मा, राजन कुमार, पी शिंदे आदि शामिल थे. मौके पर पश्चिमी झरिया क्षेत्र मुनिडीह के एजीएम एमएच कुरैशी भी मौजूद थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-bloody-war-of-singh-mansion-and-raghukul-again-on-the-road/">धनबाद

: सिंह मेंशन व रघुकुल की खूनी जंग फिर सड़क पर [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही