Search

 
 
 

धनबाद : तोपचांची में आंगनबाड़ी केंद्र से सोलर प्लेट की चोरी

 
Gomoh : तोपचांची थाना क्षेत्र के रामाकुंडा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में  लगे सोलर प्लेटों की चोरों ने चोरी कर ली. घटना शुक्रवार की रात की बताई जाती है. शनिवार की सुबह ग्रामीणों की नजर आंगनबाड़ी केंद्र पर पड़ी, तो सोलर प्लेट गायब मिले. उन्होंने इसकी सूचना सेविका व पंचायत के मुखिया को दी. सेविका संगीता कुमारी ने आंगनबाड़ी केंद्र पहुंचकर स्वयं खोजबीन की और तोपचांची थाना में सोलर प्लेट चोरी की लिखित शिकायत की. सोलर प्लेट की कीमत करीब 60 हजार रुएए बताई जा रही है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही