Search

 
 
 

धनबाद : प्राथमिक विद्यालय खेराबेड़ा से सोलर प्लेट की चोरी

 
Gomoh : हरिहरपुर थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं. चोरों ने रविवार की रात खेराबेड़ा गांव स्थित नया प्राथमिक विद्यालय (हेठ कुल्ही) की जल मीनार में लगे सोलर प्लेट की चोरी कर ली. गांव के उत्क्रमित मध्य विध्यालय में भी सोलर प्लेट चोरी करने का प्रयास किया. सोलर प्लेट खोलने में नाकाम रहने पर चोरों ने उसे क्षतिग्रस्त कर दिया और फरार हो गए. सोमवार की सुबह ग्रामीणों की नजर प्राथमिक विद्यालय की जल मीनार पर पड़ी, तो सोलर प्लेट गायब  मिला. ग्रामीणों ने इसकी सूचना विद्यालय के प्रभारी शिक्षक कुलदीप महतो को दी. कुलदीप महतो ने विद्यालय पहुंचकर खोजबीन की. इसके बाद हरिहरपुर थाना में सोलर प्लेट चोरी की लिखित शिकायत की. प्रभारी शिक्षक ने बताया कि चोरी गए सोलर प्लेट की कीमत करीब 80 हजार रुपए है. यह भी पढ़ें : तेज">https://lagatar.in/stock-market-recovered-from-sharp-fall-closed-down-by-57-points/">तेज

गिरावट से उबरा शेयर बाजार, 57 अंक टूट कर बंद
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही