Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : सोलर जलमीनार खराब, पेय जल के लिए मचा हाहाकार

Dhanbad : पूर्वी टुंडी स्थित लटानी पंचायत के बामनबाद गांव में सोलर सिस्टम खराब हो गया है. गांवों के लोग को पेयजल के लिए भटक रहे हैं. स्ट्रक्चर में जंग लग जाने के कारण पानी टंकी में कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है. 28 मई रविवार को बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने हाथ में बाल्टी लेकर पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया. ग्रामीण मदन मंडल ने बताया कि जल मीनार पिछले 4 दिन से खराब पड़ी है. मगर न तो जनप्रतिनिधि और न ही संबंधित विभाग का ध्यान है. ग्रामीणों ने बताया कि गांव में पीने के पानी का एकमात्र साधन यही सोलर जल मीनार है. जल मीनार खराब हो जाने से स्थानीय लोगों के साथ राहगीरों को भी परेशानी हो रही है. लोगों को पेयजल के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता है. इस सोलर सिस्टम से 50 से 60 घरों के लोग पानी ले जाते थे. ग्रामीणों ने जल्द से जल्द सोलर जल मीनार चालू कराने की मांग की है. विरोध प्रदर्शन में कीर्ति मंडल, मुकेश बाउरी, आरती मंडल, जोशना मंडल, भारती मंडल, राकेश बाउरी, विक्रम मंडल, सूर्य मंडल, बिट्टू मंडल, संतोष मंडल आदि शामिल थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही