Search

धनबाद : चिरकुंडा के सीआईएसएफ कैंप में जवान ने लगाई फांसी

Chirkunda : चिरकुंडा थाना क्षेत्र के लायकडीह स्थित सीआईएसफ कैंप में शनिवार को 24 वर्षीय जवान आकाश कुमार ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. उसका शव पंखे से लटकता पाया गया. आकाश पंजाब के पठानकोट का रहने वाला था. वह एक माह पहले ही ट्रंसफर होकर लायकडीह आया था. कैंप में रहने वाले साथी जवानों ने वारदात की सूचना चिरकुंडा थाना पुलिस को दी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को फंदे से उतारा और जांच-पड़ताल के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए एसएनएमएमसीएच, धनबाद भेज दिया. आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है. यह भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-durga-puja-is-being-held-in-kharagdiha-devi-temple-of-jamua-for-56-years/">गिरिडीह

: जमुआ के खड़गडीहा देवी मंदिर में 56 वर्षों से हो रही दुर्गापूजा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp