Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: संयुक्त प्रयास से ही होगा गांव का ठोस एवं तरल कचरा प्रबंधन : डीडीसी

Dhanbad : स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण), पेयजल एवं स्वच्छता विभाग अंतर्गत ग्राम स्तर पर ठोस एवं तरल कचरा प्रबंधन को लेकर 29 अप्रैल को डीआरडीए सभागार में स्वच्छता पखवाड़ा पर कार्यशाला का आयोजन किया गया.  अध्यक्षता उप विकास आयुक्त शशि प्रकाश सिंह ने की. उन्होंने कहा कि ग्राम स्तर पर ठोस एवं तरल कचरा प्रबंधन, गोबर धन, प्लास्टिक कचरा, मालीय कचरा एवं महावारी स्वच्छता प्रबंधन का कार्य अलग-अलग तकनीक के आधार पर किया जाना है. इसके लिए स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण), पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के साथ मनरेगा-ग्रामीण विकास विभाग एवं 15 वें वित्त आयोग मद सहित पंचायती राज विभाग को शामिल किया गया है. उन्होंने कहा कि उपरोक्त विभाग के संयुक्त प्रयास से गांव का ठोस एवं तरल कचरा प्रबंधन कार्य पाने में सक्षम हो पाएंगे. उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन विभिन्न विभागों की सहभागिता का ही परिणाम है कि राज्य को खुले में शौच मुक्त का दर्जा प्राप्त हो गया है. पेयजल एवं स्वच्छता विभाग द्वारा संयुक्त रूप से ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग के संयुक्त प्रयास से 15 दिनों का स्वच्छता पखवाड़ा का आयोजन किया जाएगा. इसके तहत जिला स्तरीय कार्यशाला, प्रखंड स्तरीय कार्यशाला, श्रमदान संग्रह एवं पृथक्कीकरण, स्वच्छता रैली एवं रात्रि चौपाल, ग्राम स्तर पर ठोस एवं तरल कचरा प्रबंधन अंतर्गत विभिन्न संरचनाओं का निर्माण, विशेष ग्राम सभा का आयोजन, विद्यालय स्तर पर स्वच्छता ठोस एवं तरल कचरा प्रबंधन विषय पर प्रतियोगिता, गांव को ओडीएफ प्लस घोषित करने के साथ ही   अभियान के समापन पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन 15 दिनों में किया जाएगा. इस कार्यशाला में डीआरडीए निदेशक मुमताज अली अहमद, जिला योजना पदाधिकारी महेश भगत, पीएचइडी-1 कार्यपालक अभियंता मनीष कुमार, पीएचइडी-2 कार्यपालक अभियंता भिकराम भगत समाज कल्याण पदाधिकारी स्नेह कश्यप, कई प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी समेत अन्य विभाग के पदाधिकारी और कर्मी मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही