Search

 
 
 

धनबाद : 1932 के खतियान पर स्थानीय नीति का समाधान विधानसभा में- राजेश ठाकुर

 
Dhanbad : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि 2024 में देश में कांग्रेस की सरकार बनेगी. राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा से भाजपा की नींद उड़ी हुई है. यह कार्यक्रम सफल हो रहा है. इसलिए  भाजपा के लोग बौखलाए हुए हैं. अलग-अलग राज्यों में जोड़-तोड़ की राजनीति कर रहे हैं. लेकिन उनका मकसद पूरा नहीं हो रहा है. जनता सब देख रही है, आने वाले समय इसका जबाब भी देगी. राजेश ठाकुर 7 अक्टूबर को देवघर जाने के क्रम में थोड़ी देर के लिए धनबाद के बरवाअड्डा में रुके थे. इस दौरान मीडिया से बात भी की. उन्होंने कहा भगवान बिरसा मुंडा ने जिस स्थान से देश की आजादी के लिए उलगुलान किया था, वहीं से झारखंड में कांग्रेस भारत जोड़ों यात्रा शुरू करेगी. 1932 के खतियान आधारित स्थानीय नीति पर कहा विधानसभा के सत्र में इस विषय का समाधान होगा. एक सवाल के जवाब में कहा कि धनबाद के नए जिला अध्यक्ष की घोषणा जल्द ही कर दी जायेगी.  इससे पहले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विजय सिंह के बरवाअड्डा स्थित आवास पर प्रदेश अध्यक्ष का भव्य स्वागत क्या गया. मौके पर जिला अध्यक्ष ब्रजेंद्र सिंह सहित तमाम कांग्रेसी उपस्थित थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-if-you-reach-late-in-iit-campus-you-will-get-%e2%82%b9-1000-fine/">धनबाद

: आईआईटी कैंपस में लेट पहुंचे तो लगेगा ₹1000 फाइन [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही