Search

 
 
 

धनबाद : मुझे टिकट मिलने से कुछ लोगों के पेट में दर्द हो रहा- ढुल्लू महतो

 

कल्याणेश्वरी मंदिर में की पूजा, मैथन-निरसा में जाेरदार स्वागत

Maithon/Nirsa : धनबाद लोकसभा सीट से भजपा के प्रत्याशी ढुल्लू महतो मंगलवार को मैथन के मां कल्याण मंदिर पहुंचे. उन्होंने मंदिर पूजा-अर्चना की और निरसा एवं मैथन क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चलाया. एग्यारकुंड मोड़ पर भाजपा के बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं की बैठक में शामिल हुए. उन्होंने कहा कि केन्द्रीय नेतृत्व ने जो उनपर भरोसा दिखाया है उस पर वो खरा उतरेंगे. धनबाद की जनता व कार्यकर्ताओं के लिए हर सुख दुख में खड़ा रहेंगे. मुझे टिकट मिलने से कुछ लोगों के पेट में दर्द हो रहा है. मुझ पर जितने भी केस हो जाएं, जनता के हक के लिए हमेशा लड़ता रहूंगा. कहा कि गरीब व असहाय मजदूरों की लड़ाई में उन पर झूठे केस हुए हैं. हत्या, अपहरण, लूट, डकैती जैसा कोई संगीन मामला उनपर नहीं है. बैठक में ग्रामीण जिला भाजपा अध्यक्ष घनश्याम ग्रोवर, जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष बम्पी चक्रवर्ती, चिरकुंडा नगर परिषद के पूर्व चेयरमैन डब्ल्यू बाउरी, मन्नु तिवारी, प्रशांत बनर्जी, जयप्रकाश सिंह, अनिल यादव, विनोद दास, अजय चौधरी, राजेश सिंह, अजय तिवारी, दशरथ साव आदि मौजूद थे. कल्याणेश्वरी मंदिर में दर्शन-पूजा के बाद ढुल्लू महतो कालीपहाड़ी चौक और इसके बाद बीएसके कॉलेज पहुंचे. यहां कार्यकताओं ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया. यहां से वह संजय चौक, मैढा, शंकर टॉकीज, गलफरबाड़ी, अग्रसेन भवन निरसा, बेनागोड़िया दुर्गा मंदिर आदि स्थानों पर उनका स्वागत किया गया. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-deputation-of-7-zonal-magistrates-and-police-officers-on-eid/">धनबाद

: ईद पर 7 जोनल मजिस्ट्रेट व पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति 
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही