Search

 
 
 

धनबाद: लॉ कॉलेज को बदनाम व बंद करने की साजिश रच रहे कुछ लोग : राहुल

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) लॉ कॉलेज के शासी निकाय के सचिव राहुल कुमार ने धनबाद विधायक राज सिन्हा पर पलटवार करते हुए कहा कि कुछ लोग कॉलेज को बदनाम व बंद करने की साजिश कर रहे हैं. उन्होंने यह बात 23 अगस्त को लॉ कॉलेज परिसर में आयोजित प्रेस वार्ता में कही. यह प्रतिक्रिया उन्होंने कॉलेज के शासी निकाय के अध्यक्ष पर दी, जिसमें उन्होंने कॉलेज के शासी निकाय के सचिव को निष्काषित करने का बयान दिया था.

  अयोग्यता के कारण प्राचार्य को हटाया

लॉ कॉलेज धनबाद के सचिव राहुल कुमार ने प्रेस वार्ता में कहा कि कॉलेज के पूर्व प्राचार्य प्रो अमरेंद्र चौधरी को पढ़ाने लायक योग्यता नहीं होने की वजह से पद से हटाया गया था. उन्होंने उनके स्थान पर प्रो कमल किशोर को प्राचार्य बनाया था. उन्होंने कहा कि कॉलेज के सभी शिक्षक व शिक्षकेतर कर्मचारी एकजुट हैं. यहां आपस मे कोई विवाद नहीं है.

  विधायक का कोई सहयोग नहीं : हीरा लाल महतो

प्रेस वार्ता के बाद आजसू छात्र संघ के बीबीएमकेयू प्रभारी हीरालाल महतो ने कहा कि विधायक राज सिन्हा का कॉलेज संचालन व विकास में कोई योगदान नहीं है. फिर भी वह समय-समय पर यहां की प्रबंध समिति को परेशान करने व कॉलेज को हड़पने का प्रयास करते रहे हैं. वह इस मामले को प्रदेश से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक उठाएंगे. बता दें कि बीते दिनों लॉ कॉलेज के पूर्व प्राचार्य प्रो अमरेंद्र चौधरी को हटाने की मांग को लेकर आजसू छात्र संघ ने मोर्चा खोल दिया था. कॉलेज परिसर से लेकर बीबीएमकेयू परिसर तक धरना-प्रदर्शन किया था. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही