Search

 
 
 

धनबाद : गाय चराने गए शख्स को कुछ लोगों ने जमकर पीटा

 

परिजनों ने कहा कि इसके पहले भी चलाई गई थी गोली

Dhanbad: गोंदुडीह निवासी शीतल यादव को कुछ लोगों ने पीट कर घायल कर दिया. बताया जाता है कि रोज की तरह वह अपनी गाय चराने गया था. तभी अचानक आधा दर्जन से ज्यादा लोगों ने उस पर हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया. परिजनों ने बताया कि एक साल पूर्व उस पर गोंदुडीह के ही कुछ लोगों ने गोली चलाई थी, क्योंकि कोयला लोडिंग पॉइंट में कुछ लोग अपना वर्चस्व बढ़ाना चाहते थे. उस समय  स्थानीय थाना में एक केस दर्ज भी करायागया था. केस वापस लेने के लिए वे लोग साल भर से दबाव बना रहे थे. लेकिन उसने केस वापस नहीं लिया. उसी का बदला लेने के लिए गाय चराते समय उस पर हमला कर दिया और बुरी तरह जख्मी कर दिया. पुलिस आगे की कार्रवाई के लिए पूछताछ कर रही है. परिजनों का कहना है कि उन्हें इंसाफ चाहिए, हमें गुंडों से बचाया जाए. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही