Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : तोपचांची में चोरी का कुछ सामान तालाब से बरामद

Topchanchi : तोपचांची थाना क्षेत्र के ब्राह्मणडीहा गांव निवासी शैलेश कुमार उपाध्याय के घर बीते 14 अगस्कोत  हुई चोरी की घटना में नया मोड़ आया है. पुलिस ने चोरी गए सामान में से एक तलवार और एक कटार को बरामद किया है. तलवार व कटार रविवार की सुबह कोटालडीह जंगल स्थित एक छोटे तालाब के पास पड़ी मिलीं. ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने जंगल स्थित उक्त तालाब के किनारे पड़ी तलवार और कटार देखा. खबर गांव में फैलते ही वहां लोगों की भीड़ जुट गई. पीड़ित शैलेश कुमार उपाध्याय भी मौके पर पहुंचे और तलवार और कटार की पहचान की. उन्होंने बताया कि उनके घर हुई चोरी में अन्य सामान के साथ चोर उक्त तलवार व कटार को भी ले गए थे. सूचना मिलते ही तोपचांची थाना पुलिस मौके पर पहुंची और तलवार व कटार जब्त कर थाना ले गई. थाना के एसआई के चौधरी ने बताया कि जंगल के बीच स्थित तलाब से तलवार व कटार बरामद की गई है. अनुमान लगाया जा रहा है कि चोरों ने तलवार व कटार को तालाब के पास फेंक दिया होगा. इधर, तोपचांची थाना क्षेत्र में चोरी की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए ग्रामीण खुद पहरेदारी कर रहे हैं. गांवों में पालीवार पहरेदारी की जा रही है. झारखंड जनहित मोर्चा के अध्यक्ष माना पाठक ने बीते शनिवार को पहरेदारी कर रहे ग्रामीणों के बीच टार्च और लाठी का वितरण किया था. यह भी पढ़ें : कांग्रेस">https://lagatar.in/refugees-did-not-get-citizenship-due-to-appeasement-policy-of-congress-governments-shah/">कांग्रेस

सरकारों की तुष्टिकरण की नीति के कारण शरणार्थियों को नागरिकता नहीं मिली : शाह
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही