Search

 
 
 

धनबाद : मां का शव घर में रख बेटे ने रचाई शादी, मौत के बाद पूरी की अंतिम इच्‍छा

 
Dhanbad : शादियां तो आपने बहुत देखी होगी, लेकिन यह शादी औरों से बिल्कुल अलग है. यहां एक बेटे ने अपनी मां की मौत के बाद शव को घर में रखकर शादी रचाई. इस अनोखी शादी को देखने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा. शादी के विधान पूरे होने के बाद बेटे ने मां के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार किया. वाकया धनबाद (Dhanbad)">https://lagatar.in/dhanbad-the-woman-was-worshiping-in-the-house-the-thief-ran-away-with-jewelery-worth-2-5-lakhs/">(Dhanbad)

जिले के केंदुआडीह न्यू मेरिन गोपाली चौक का है. बीसीसीएल कर्मी बैजनाथ तुरी के पुत्र ओम कुमार ने मां की अंतिम इच्छा पूरी करने के लिए उनकी पार्थिव देह को घर में रखकर शादी रचाई. दरअसल, ओम कुमार की शादी बोकारो जिले के पेटरवार के उतासारा निवासी मनोज तुरी की बेटी सरोज के साथ तय हुई थी. 10 जुलाई को होने वाली थी. घर में तैयारी चल रही थी. लेकिन ईश्‍वर को तो कुछ और ही मंजूर था. शादी की खुशियां अचानक मातम में बदल गईं. ओम की मां की तबीयत अचानक बिगड़ गई. आनन-फानन में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां 8 जुलाई को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. मां की इच्छा थी कि बेटे की शादी उनके जीते जी हो जाए.

मां की मौत के बाद ओम को सालने लगी उनकी अंतिम इच्‍छा

बेटे ओम को मां की इच्‍छा सताने लगी. इच्‍छा पूरी नहीं होने का उससे मलाल था. वह खुद को रोक नहीं पाया और भरी भरे समाज में रोते हुए अपनी मां की इच्छा जाहिर कर दी. इधर, मां की इच्छा पूरी करने को लेकर परिवार वालों ने भी हामी भर दी. इसकी सूचना तुरंत लड़की वालों को दी गई. दोनों परिवारों की सहमति के बाद शादी की तैयारी हुई. दोनों परिवार व समाज के लोग जुटे. मां के पार्थिव शरीर को घर में रखकर ओम ने पास के शिव मंदिर में शादी की रश्‍में पूरी की. शादी के बाद बेटे और बहू ने मां के चरणों में शीष झुका आशीर्वाद लिया. इसके बाद मां की अंतिम यात्रा निकली और तेलमचो घाट पर अंतिम संस्कार किया गया. इस अनोखी शादी की पूरे धनबाद कोयलांचल में चर्चा है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-clean-chit-to-chakraborty-nursing-home-then-civil-surgeon-trapped/">धनबाद

: चक्रवर्ती नर्सिंग होम को क्लीनचिट, तत्कालीन सिविल सर्जन फंस गए [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही