Search

 
 
 

धनबाद: गिरवी रखी बाइक छुड़ा कर लाने को कहा तो बेटे ने लगा ली फांसी

 

मां-बाप पर टूटा दुखों का पहाड़, चार बहनों में था इकलौता भाई

Maithan: चिरकुंडा थाना क्षेत्र के विवेकानंद कॉलोनी निवासी निर्मल गोराई के 22 वर्षीय पुत्र आशीष गोराई ने गुरुवार 20 जुलाई की रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सूचना मिलते ही चिरकुंडा पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. बताया जाता है कि युवक एसएचएमएस कॉलेज में इंटर का छात्र था और वह जुआ एवं शराब का आदी था. मां-बाप ने उसके लिए बाइक खरीद दी थी. लेकिन उसने बाइक को गिरवी रख दिया था. उसी बाइक को लाने के लिए मां-बाप ने उसपर दबाव बनाया तो रात में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना के बाद मां की हालत खराब है. आशीष चार बहनों के बीच एकलौता भाई था. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही