Search

 
 
 

धनबाद : सोनामोती और ममता पांडे बनी थांग-टा की राष्ट्रीय रेफरी

 
धनबाद पहुंचने पर महिला खिलाड़ियों ने किया स्वागत
Dhanbad : झारखंड थांग-टा संघ की दो महिला अधिकारियों को स्वदेशी खेल थांग-टा में राष्ट्रीय रेफरी बनाया गया है. झारखंड थांग-टा संघ के अध्यक्ष रंजीत केशरी ने बताया कि 26 से 28 जुलाई तक असम के होजई जिले में थांग-टा फेडरेशन आफ इंडिया की ओर से आयोजित राष्ट्रीय रेफरी/जज सेमिनार में धनबाद की ममता पांडे और पलामू की सोनामोती कुमारी ने झारखंड का प्रतिनिधित्व किया था. दोनों के बेहतर प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें राष्ट्रीय रेफरी का प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया. दोनों ही अधिकारियों के धनबाद पहुंचने के बाद रविवार 30 जुलाई को थांग-टा मुख्यालय में महिला खिलाडियों ने गुलदस्ता देकहर स्वागत किया. स्वागत करने वाली खिलाड़ियों में किरण सिंह, मनीषा सिंह, साईसा नियोगी, लक्ष्मी कुमारी, स्नेहा कुमारी, ऐश्वर्या प्रसाद, नैना गुप्ता शामिल थीं. सचिव मनोज शर्मा, कोषाध्यक्ष अनिल के अलावा धनबाद जिला ओलंपिक संघ के कोषाध्यक्ष पवन बर्नवाल ने भी इन दोनों महिला अधिकारियों को बधी दी. यह">https://lagatar.in/ranji-matches-will-be-played-in-railway-ground-approval-received-for-installation-of-side-screen-and-score-board/">यह

भी पढ़ें : धनबाद : जेएससीए राजगंज में बनाएगा क्रिकेट मैदान, हुआ एमओयू [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही