Search

 
 
 

धनबाद: कर्नाटक चुनाव परिणाम के बाद दक्षिण भारत हुआ भाजपा मुक्त: ब्रजेंद्र सिंह

 
Dhanbad: कर्नाटक विधानसभा चुनाव के परिणाम के बाद फुटपाथ दुकानदारों ने हीरापुर स्थित स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा के समक्ष प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष ब्रजेंद्र प्रसाद सिंह तथा प्रदेश सचिव वैभव सिन्हा का स्वागत किया. प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रजेंद्र प्रसाद सिंह ने स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और फुटपाथ दुकानदारों के बीच मिठाई बांट कर सभी को शुभकामनाएं दी. दुकानदारों को संबोधित करते हुए उन्होंने ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के बाद कर्नाटक की जनता ने भाजपा की देश को बांटने वाली विचारधारा को सिरे से नकार दिया है. कहा कि जनता ने संदेश दिया है कि यह देश महात्मा गांधी और नेहरू की विचारधारा से चलेगा, न कि गोडसे और सावरकर की विचारधारा से. अब पूरा दक्षिण भारत भाजपा मुक्त हो गया है और आने वाले 2024 लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के पूर्ण बहुमत का मार्ग प्रशस्त किया है. मौके पर प्रदेश कांग्रेस सचिव वैभव सिन्हा, आलोक राज, टाउन वेंडिंग कमिटी के उमेश कुमार सहित दर्जनों फुटपाथ दुकानदार मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही