Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: एस पी मोहंती बने हर्ल सिंदरी के नये एमडी

Sindri : सिंदरी (Sindri) हर्ल के सिंदरी, बरौनी व गोरखपुर खाद कारखानों के लिए स्थायी प्रबंध निदेशक (एमडी) की खोज कई दिनों से जारी थी. अंततः एस पी मोहंती को हर्ल का नया एमडी बनाने की घोषणा हो गई है. हालांकि इस रेस में हर्ल के कई वरीय पदाधिकारी शामिल थे. इसकी पुष्टि हर्ल सिंदरी प्रबंधन ने भी की है. एस पी मोहंती ब्रह्मपुत्र वैली फर्टिलाइजर कारपोरेशन लिमिटेड के मुख्य प्रबंध निदेशक (सीएमडी) हैं और उन्हें हर्ल के एमडी के तौर पर अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. हर्ल बोर्ड की बैठक के बाद केमिकल व फर्टिलाइजर मंत्रालय द्वारा जारी निर्देश के अनुसार स्थायी प्रबंध निदेशक की खोज समाप्त होने तक या एक वर्ष के लिए नये प्रबंध निदेशक को अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. बताते चलें कि हर्ल के पहले एमडी अरुण कुमार गुप्ता के 25 मई 2022 के इस्तीफा देने के बाद आरसीएफ के एमडी श्रीनिवासन एस मुदगेरिकर को हर्ल का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया था. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही