Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: एसपी पहुंची जोरापोखर थाना, हरिजन एक्ट के मामलों का लिया जायजा

Advertisement
Advertisement
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) जोरापोखर थाना एवं भौरा ओपी में दर्ज चार हरिजन एक्ट मामलों की जांच करने एसपी रेशमा रमेशन मंगलवार 31 मई को जोरापोखर थाना पहुंची और हरिजन एक्ट के मामलों की बारीकी से जांच की. थाना प्रभारी और केस के आईओ को जल्द मामले की जांच कर कार्रवाई करने का आदेश दिया. वही पीड़ित पक्ष को भी न्याय मिलने को लेकर आश्वस्त किया. भौरा ओपी में कांड संख्या 84/22 रंजू देवी ने गफ्फार अंसारी सहित आधा दर्जन लोगों पर घर में घुस कर मार पीट कर जातिसूचक शब्द का प्रयोग करने का आरोप लगाया. वहीं की ललिता देवी ने कांड संख्या 33/22 में अपने पति अविनाश झा एवं ससुर निर्मल झा पर अंतरजातीय विवाह के कारण मारने-पीटने तथा जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने का आरोप लगाया था. जोरापोखर क्षेत्र के जीतपुर निवासी संतोष पासी ने कांड संख्या 78/22 में तिवारी बस्ती के गुड्डू तिवारी व उनके परिवार पर मारने- पीटने तथा जातिसूचक शब्द कहने का आरोप लगाया. जीतपुर के रहने वाले पप्पू हाड़ी ने सेल कर्मी विकाश सिंह, एहसान एवं राजा पर ऐसा ही आरोप लगाया. एसपी रेश्मा रमेशन ने कहा कि सभी मामलों की बारीकी से जांच की जा रही है. मौके पर सिंदरी अंचल एसडीपीओ अभिषेक कुमार, थाना प्रभारी राज देव सिंह मौजूद थे. यह भी पढ़ें : धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-fight-between-two-parties-in-pds-shop-of-muraidah-baghmara/">धनबाद:

बाघमारा के मुराईडीह की पीडीएस दुकान में दो पक्षों के बीच मारपीट [wpse_comments_template] ">https://lagatar.in/dhanbad-fight-between-two-parties-in-pds-shop-of-muraidah-baghmara/">

   

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही