Search

धनबाद: प्रदूषण के खिलाफ बोलिए..अंकल !

 Jharia : ग्रीन लाइफ व यूथ कांसेप्ट संस्था के संयुक्त तत्वावधान में विश्व पर्यावरण दिवस पर रविवार 4 जून को झरिया,प्रदूषण और हमलोग विषय पर पर्यावरण जागरुकता झांकी निकाली गई. झांकी में झरिया को व्हीलचेयर पर दिखाया गया था. एक बच्चा पीठ पर ऑक्सीजन बैग लिए मास्क लगाए चल रहा था तो कुछ बच्चे पेड़ पौधे की शक्ल में थे. सेरेब्रल पल्सी से ग्रसित दिव्यांग बच्ची पम्मी कुमारी हाथ में तख्ती लिए संदेश दे रही थी, जिस पर लिखा था "प्रदूषण के खिलाफ बोलिए.. अंकल ! नहीं तो आपके बच्चे भी मेरी तरह विकलांग हो सकते हैँ " ग्रीन लाइफ के संयोजक डॉ. मनोज सिंह ने कहा कि झरिया में प्रदूषण के कारण पर्यावरण की हत्या हो रही है.  ओबी के धूलकण की वर्षा होती है. यहां रहने वाले लोग प्रदूषण जनित बीमारियों के कारण दम तोड़ रहे हैँ. कहा कि प्रदूषण का दुष्प्रभाव गर्भ में पल रहे बच्चों पर भी पड़ रहा है और बच्चे दिव्यांग पैदा हो रहे हैँ. यूथ कांसेप्ट के संयोजक अख़लाक़ अहमद ने कहा कि कोयलांचल के लोगों को प्रदूषण का एहसास है. मगर लोग समझ नहीं पा रहे कि प्रदूषण हमारी जिंदगी को कैसे दुर्लभ बना रहा है. हर व्यक्ति अपनी उम्र से 10 वर्ष कम जी रहा है. प्रदूषण से गंभीर बीमारियां हो रही हैं. आसमान से धूल की वर्षा हो रही है. जिम्मेवार देखकर भी मौन हैं. प्रशासन व बीसीसीएल की मिलीभगत से झरिया के लोगों को परेशान किया जा रहा है. कार्यक्रम को सफल बनाने में संजय प्रजापति, असफाक हुसैन, श्याम सुंदर प्रसाद, दिवेश सिंह, अमृत सिंह, समर्थ सिंह, सक्षम सिंह, पम्मी कुमारी, अमन कुमार, अंशुक कुमार, अंशुमन कुमार,  रोहित कुमार,रिया कुमारी, निर्मला कुमारी, आनन्द कुमार आदि का भी सराहनीय योगदान रहा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//