Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : साक्षात्कार में आत्मविश्वास के साथ रखें अपनी बात- डॉ विजेंद्र

Advertisement
Advertisement

आईआईटी-आईएसएम में कॉन्सेटो-23 के पहले दिन काउच चर्चा, हुए 15 इवेंट्स

Dhanbad : आईआईटी-आईएसएम, धनबाद में चल रहे तीन दिवसीय टेक्नो मैनेजमेंट फेस्ट कॉन्सेटो-23 के पहले दिन दोपहर तीन बजे से शाम पांच तक संस्थान के पेनमेन हॉल में काउच चर्चा का आयोजन किया गया. चर्चा में प्रसिद्ध सिविल सेवा साक्षात्कार विशेषज्ञ (मॉक इंटरव्यूअर) दिल्ली विश्वविद्यालय के जाकिर हुसैन कॉलेज में हिंदी के एसोसिएट प्रोफेसर बिजेंद्र सिंह चौहान ने भाग लिया. उन्होंने सिविल सेवा में साक्षात्कार की तैयारी की रणनीति के संबंध में जानकारी दी. विद्यार्थियों को परीक्षा में सफल होने के गुर बताते हुए कहा कि अपने शौक, पाठयक्रम गतिविधियों और विषयों पर गहन शोध करने व उनके बीच सामंजस्य बैठाने की आवश्यकता है. साक्षात्कार के दौरान आत्मविश्वास के साथ अपनी बात रखने की सलाह दी. कहा कि साक्षात्कार में अपने विचारों को ठोस तरीके से तर्कों के साथ रखें. सिविल सेवा की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय गतिविधियों से अवगत होने की सलाह दी. इवेंट्स में टेक्नोक्रेट्स ने दिखाई अपनी प्रतिभा कॉन्सेटो 23 के पहले दिन 15 इवेंट्स हुए. सिविल इंजीनियरिंग विभाग की ओर से आयोजित आर्किटेक्चर प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपनी वास्तुकला को प्रदर्शित किया. इसके बाद अंबर हॉस्टल में मशहूर कॉमेडियन गौरव कपूर के साथ कॉमेडी नाइट का आयोजन हुआ. बैंड ऑफ आर्य सालवी के साथ विद्यार्थी देर रात तक झूमते रहे. कॉन्सेटो-23 में देश भर के 100 से अधिक संस्थानों के प्रतिभागी भाग ले रहे हैं. प्रतियोगिता के पहले दिन गैलेक्टिक लॉजिक सर्किट, सिम अस्मिक, पेंटबॉल जॉर्बिग, इलेक्ट्रो डिजाइन बैटल, ए आई ऑफ गॉड, लेजर मेज, सर्वाइवल ऑफ़ द केमिस्ट, आर्किटेक्चर, ट्राईब्लेज़, मैथ बी, गैलेक्टिक मेज मेवरिक, गैलेक्टिक लॉजिक सर्किट इवेंट्स में भी टेक्नोक्रेट्स ने अपनी प्रतिभा साबित की. यह भी पढ़ें :">https://lagatar.in/dhanbad-2-news-of-maithon-including-demonstration-of-mass-in-bccls-dahibari-project/">

धनबाद : बीसीसीएल की दहीबाड़ी परियोजना में मासस का प्रदर्शन समेत मैथन की 2 खबरें
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही