Search

 
 
 

धनबाद: “स्वच्छ रेलगाड़ी दिवस” पर ट्रेनों में चलाया गया विशेष सफाई अभियान

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) धनबाद रेल मंडल में स्वच्छता पखवाड़ा के छठे दिन आज 21 सितंबर को "स्वच्छ रेलगाड़ी दिवस" मनाया गया. इस दौरान धनबाद रेलवे स्टेशन पर रेलगाड़ियों की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया गया. अभियान चलाकर ट्रेनों में साफ -सफाई सुनिश्चित की गई. साथ ही स्टेशन परिसर, रेलवे ट्रैक, प्लेटफार्म, पैदल उपरिगामी पुल एवं शौचालयों की साफ-सफाई की गई. इस अभियान में धनबाद रेल मंडल के सभी स्टेशनों पर बड़ी संख्या में रेलकर्मचारियों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया. धनबाद रेल मंडल मुख्यालय एवं विभिन्न स्टेशनों में 16 सितंबर से ही स्वच्छता पखवाड़ा मनाया जा रहा है, जो 2 अक्टूबर तक जारी रहेगा. इस दौरान स्टेशन परिसर एवं ट्रेन में साफ-सफाई, वाटर-बूथ की स्वच्छता,पेयजल की गुणवत्ता, प्रसाधन की साफ-सफाई, डस्टबिन की पर्याप्त संख्या में उपलब्धता, कचरे का निष्पादन,स्वच्छता जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है. साथ ही राजभाषा सप्ताह के अंतर्गत आज 21 सितंबर को धनबाद रेल मंडल मुख्यालय में अधिकारियों के लिए क्विज प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही