Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: बार एसोसिएशन चुनाव के लिए  स्पेशल कमेटी ने बुलाई आमसभा

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) धनबाद बार एसोसिएशन चुनाव की आम सभा के लिए उच्च न्यायालय के निर्देश पर  पांच सदस्यीय स्पेशल कमेटी ने मंगलवार 11 अप्रैल को सूचना जारी कर दी. आम सभा कराने के लिए सभी तरह की व्यवस्था करने का पत्र भी एसोसिएशन को भेज दिया गया है. संवाददाताओं से बातचीत करते हुए स्पेशल कमेटी के सदस्य ब्रजेन्द्र प्रसाद सिंह, समीरन पाल, भागीरथ राय, अरुण सिंह व पीसी महतो ने बताया कि उच्च न्यायालय के आदेश पर 17 अप्रैल 2023 की सुबह 10.30 बजे बार एसोसिएशन परिसर में अधिवक्ताओं की आमसभा होगी. आमसभा की प्रक्रिया की वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी कराई जाएगी. सदस्यों से चुनाव कराने के लिए तीन सदस्यीय कमेटी के लिए नाम मांगा जाएगा. नाम स्पेशल कमेटी झारखंड बार काउंसिल को भेजी जाएगी. गौरतलब है कि धनबाद बार एसोसिएशन के महासचिव जितेंद्र कुमार द्वारा दाखिल रिट याचिका पर सुनवाई के बाद छह अप्रैल को उच्च न्यायालय ने 17 अप्रैल को स्पेशल कमेटी को आमसभा कराने का आदेश दिया था. उच्च न्यायालय ने आदेश में कहा था कि जी बी मीटिंग की वीडियोग्राफी कराई जाए.  इस दौरान काउंसिल द्वारा नामित कोई ऑबजर्वर उपस्थित नहीं रहेगा.  स्पेशल कमेटी द्वारा तीन सदस्यीय चुनाव समिति के पदाधिकारियों का नाम काउंसिल को भेजा जाएगा. काउंसिल अगर चाहे तो अपने स्तर से दो और ऑब्जर्वर को शांतिपूर्ण निष्पक्ष चुनाव के लिए नियुक्त कर सकता है. चुनाव समिति धनबाद बार एसोसिएशन की सोलह सदस्यीय कमेटी का चुनाव कराएगी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही