Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : जिले में आज चलाया जायेगा स्पेशल कोरोना टेस्टिंग ड्राइव

Dhanbad:  जिले लगातार बढ़ते कोरोना के मामले और मौतों के आंकड़ों को देखते हुए आज जिले में स्पेशल टेस्टिंग अभियान चलाया जायेगा. जिसे कोरोना की चेन को तोड़ा जा सके.

डीसी ने दी जानकारी

इस संबंध में धनबाद उपायुक्त सह अध्यक्ष, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकार उमा शंकर सिंह ने बताया कि 6 मई 2021 को सम्पूर्ण झारखण्ड में स्पेशल टेस्टिंग ड्राइव चलाया जा रहा है. इसमें बढ़ी संख्या में लोगों का कोरोना टेस्ट का सैंपल लिया जायेगा.जिसे राज्य में बढ़ रही कोरोना रफ्तार को कम किया जा सकेगा.

जिले में इन जगहों पर होगी टेस्टिंग

इसी क्रम में धनबाद जिले के रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, एनएच-2 बॉर्डर, चिरकुंडा चेक पोस्ट, सीआईएसएफ तथा टाटा जामाडोबा में आरएटी से तथा सदर ब्लॉक, झरिया, बाघमारा, बलियापुर, निरसा, टुंडी, गोविंदपुर एवं तोपचांची में आरएटी, आरटी पीसीआर एवं ट्रू-नाट से जांच की जाएगी.

13 मई तक झारखंड में आंशिक लॉकडाउन

बता दें कि कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए राज्य सरकार ने 13 मई तकआंशिक लॉकडाउन (स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह) की अवधि को एक बार फिर 1 सप्ताह के लिए बढ़ा दिया गया है. राज्य में अब आंशिक लॉकडाउन 13 मई सुबह 6 बजे तक जारी रहेगा. वहीं पूर्व के आदेश में जारी पाबंदियों को यथावत रखा गया है. सिर्फ सभी सरकारी दफ्तरों में शाम पांच बजे तक काम करने की इजाजत दे दी गई है

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में बुधवार को हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया है. बैठक में स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता,मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, सीएम के प्रधान सचिव राजीव अरूण एक्का, नगर विकास सचिव विनय चौबे उपस्थित थे.

राज्य में अभी भी संक्रमण की गंभीर स्थिति

मुख्यमंत्री ने कहा है कि राज्य में अभी भी संक्रमण की गंभीर स्थिति है. जिसे देखते हुए पूर्व में जारी आंशिक लॉकडाउन को आगे बढ़ाने का फैसला लिया गया है. सीएम ने राज्यवासियों से अपील की है कि वे इस लॉकडाउन का पालन सख्ती से करें.

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही