Search

धनबाद :  गोमो के रास्ते शालिमार और वाराणसी के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन

Dhanbad : होली के अवसर पर यात्रियों की सुविधा के लिए कई होली स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जा रहा है. शालिमार और वाराणसी के मध्य गाड़ी संख्या 08003/08004 शालिमार-वाराणसी-शालीमार होली स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा. गाड़ी संख्या 08003 शालिमार-वाराणसी होली स्पेशल शालिमार से 17 मार्च को 17.10 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 08.30 बजे वाराणसी पहुंचेगी. वापसी में गाड़ी संख्या 08004 वाराणसी-शालिमार होली स्पेशल वाराणसी से 18 मार्च को 19.45 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 11.30 बजे शालिमार पहुंचेगी. अप एवं डाउन दिशा में यह होली स्पेशल ट्रेन पं. दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, सासाराम, डेहरी ऑन सोन, गया, कोडरमा, नेताजी सुभाषचंद्र बोस गोमो, बोकारो स्टील सिटी, पुरूलिया, टाटानगर, खड़गपुर, संतरागाछी स्टेशनों पर रुकेगी. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//