Search

 
 
 

धनबादः मतगणना से पहले कर्मियों को विशेष प्रशिक्षण, अधिकारियों को त्रुटिरहित गिनती के निर्देश

अपर समाहर्ता सह मेयर पद के निर्वाची पदाधिकारी विनोद कुमार ने कहा कि मतगणना टेबल पर तैनात काउंटिंग सुपरवाइजर व कर्मी निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप सतर्कता के साथ मतों की गिनती करेंगे.
 

Dhanbad : धनबाद में नगर निकाय चुनाव की मतगणना को लेकर गुरुवार को न्यू टाउन हॉल में विशेष प्रशिक्षण सह ब्रीफिंग सत्र का आयोजन किया गया. इस सत्र में सभी निर्वाची पदाधिकारी, सहायक निर्वाची पदाधिकारी व उनसे संबद्ध कर्मियों ने भाग लिया. अपर समाहर्ता सह मेयर पद के निर्वाची पदाधिकारी विनोद कुमार ने कहा कि मतगणना टेबल पर तैनात काउंटिंग सुपरवाइजर व कर्मी निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप सतर्कता के साथ मतों की गिनती करेंगे.


उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि मतपेटी खोलने से पूर्व उसके एड्रेस टैग व सील की भलीभांति जांच कर प्रत्याशियों के एजेंटों को पूरी तरह संतुष्ट करें. उन्होंने वैध व अवैध मतपत्रों की पहचान में विशेष सावधानी बरतने पर जोर देते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की जल्दबाजी या लापरवाही से बचना आवश्यक है. ताकि परिणामों की विश्वसनीयता बनी रहे.
इससे पूर्व मुख्य प्रशिक्षक दिलीप कुमार कर्ण ने पीपीट के माध्यम से हेल्प डेस्क, स्ट्रांग रूम, रिसीलिंग प्रक्रिया व निर्वाची पदाधिकारी के टेबल पर प्रतिनियुक्त कर्मियों के दायित्वों की विस्तार से जानकारी दी. उन्होंने मतगणना पूर्ण होने के बाद प्रपत्र 19, 20, 21 व 22 भरने की प्रक्रिया को चरणबद्ध तरीके से समझाया. साथ ही दो प्रत्याशियों के मत समान होने की स्थिति में अपनाई जाने वाली लॉटरी प्रक्रिया की भी जानकारी दी. ताकि किसी भी विशेष परिस्थिति में नियमों के अनुरूप निर्णय लिया जा सके.


प्रशिक्षण सह ब्रीफिंग सत्र में एडीएम सप्लाई जियाउल अंसारी, नोडल पदाधिकारी प्रशिक्षण सह जिला शिक्षा पदाधिकारी अभिषेक झा, कार्यपालक दंडाधिकारी नारायण राम, शमुरारी नायक, विकास त्रिवेदी सहित सभी निर्वाची पदाधिकारी उपस्थित रहे. मुख्य प्रशिक्षक के रूप में संजय कुमार, राज कुमार वर्मा और कुमार वंदन ने भी महत्वपूर्ण मार्गदर्शन दिया.प्रशासन ने स्पष्ट किया कि मतगणना प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी एवं निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप संपन्न कराई जाएगी, ताकि लोकतांत्रिक व्यवस्था पर विश्वास कायम रहे.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही