Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : होली पर ट्रेनों में विशेष चौकसी, यात्री सुविधाओं का भी ख्याल

Dhanbad : होली के दौरान ट्रेनों में होने वाली यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है. धनबाद (Dhanbad)">https://lagatar.in/dhanbad-amazing-work-of-municipal-corporation-in-jharia-lack-of-cleanliness-and-bad-condition-of-roads/">(Dhanbad)

से खुलने और  यहां से गुजरने वाली ट्रेनों में यात्रियों की सुरक्षा को लेकर आरपीएफ ने रणनीति बनाई है. इसके तहत पर्व के दौरान ट्रेनों में विशेष चौकसी बरती जाएगी. वहीं, प्लेटफॉर्म समेत स्टेशन परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों के जरिए असामाजिक तत्वों पर 24 घंटे नजर रखी जाएगी. आरपीएफ धनबाद पोस्ट के इंस्पेक्टर पंकज कुमार ने बताया हर बिंदु पर काम हो रहा है. ताकि लोग सुरक्षित यात्रा कर सकें. अतिरिक्त सतर्कता बरतते हुए स्टेशन पर डॉग स्क्वायड के साथ रेलवे सुरक्षा बल की तैनाती की जाएगी. महिला यात्रियों की सुविधा के लिए आरपीएफ की महिला वाहिनी टीम सक्रिय रहेगी. फुट ओवरब्रिज पर भी जवानों की तैनाती की जाएगी. आरपीएफ व जीआरपी आपसी समन्वय के साथ सुरक्षा उपायों को लागू करने का हर संभव प्रयास करेगी. इधर, रेल मंडल यात्रियों की सुविधाओं पर भी विशेष ध्यान दे रहा है. टिकट काउंटरों पर होनेवाली भीड़ को देखते हुए काउंटर की संख्या बढ़ाने पर भी विचार हो रहा है. यात्रियों को ट्रेनों के आवागमन की जानकारी सहज उपलब्ध हो सके, इसके लिए स्टेशन पर निरंतर उद्घोषणा की जाएगी. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-in-snmmchs-emergency-the-lock-of-deep-freezer-is-damaged-rats-can-gnaw-dead-bodies/">धनबाद

: एसएनएमएमसीएच के इमरजेंसी में डीप फ्रीजर का लॉक खराब, शवों को कुतर सकते हैं चूहे [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही