Search

 
 
 

धनबाद : आज़ादी का अमृत महोत्सव पर अभिभाषण व नारा प्रतियोगिता

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में रंगारंग आयोजन पूरे देश में किया जा रहा है. धनबाद में जेएसएलपीएस की दीदियों का उत्साह भी चरम पर है. हर घर तिरंगा अभियान के तहत आज 9 अगस्त को झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) के अंतर्गत सभी प्रखंडों में महिला समूहों ने विभिन्न स्थानों पर अभिभाषण एवं नारा‘ प्रतियोगिता का आयोजन किया. शुरुआत देश भक्ति नारों के साथ हुई. प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में बच्चे-बच्चियों ने हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया. बच्चों ने देश की आजादी एवं महान बलिदानी स्वतंत्रता सेनानियों की गाथा सुनाकर माहौल को जोशीला और देशभक्ति से ओत-प्रोत कर दिया. प्रतिभागियों को 15 अगस्त के ध्वजारोहण के बाद ग्राम संगठन एवं संकुल संगठनों की ओर से पुरस्कृत किया जाएगा. जेएसएलपीएस के प्रखंड तथा जिला स्तरीय कर्मियों ने सभी का मनोबल बढ़ाया. इस बीच ग्रामीणों को भी हर घर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया गया. यह भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-online-companies-snatched-the-glory-of-rakhi-market/">धनबाद

: ऑनलाइन कंपनियों ने छीनी राखी बाजार की रौनक [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही