Search

 
 
 

धनबाद : सविमं भूली में तुलसी जयंती पर हुई भाषण प्रतियोगिता, बही भजनों की गंगा

 

तुलसीदास के रामचरित मानस व उनके जीवन से प्रेरणा ग्रहण करें : प्राचार्य

Bhuli : सरस्वती विद्या मंदिर भूली में बुधवार 23 अगस्त को तुलसी जयंती मनाई गई. समारोह गोस्वामी तुलसीदास के चित्र पर पुष्पार्चन व मां सरस्वती की वंदना से शुरू हुआ. इस अवसर पर विद्यालय के छात्रों के बीच निबंध व भाषण प्रतियोगिता हुई. भाषण प्रतियोगिता में स्नेहा रानी प्रथम, सुहानी कुमारी द्वितीय तथा सृष्टि झा तृतीय स्थान पर रही, जिन्हें पुरस्कृत किया गया. विद्यालय के प्राचार्य शिव बालक प्रसाद सिंह ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि गोस्वामी तुलसीदास ने रामचरित मानस की रचना कर भारत की संस्कृति व समाज को बचाने का कार्य किया. उनके जीवन से प्रेरणा लेकर समाज व देश के लिए अच्छा काम करने का प्रयास करना चाहिए. आचार्या रमा पांडे, आचार्य सुनील महतो, डॉ उमेश कुमार सिंह ने भी छात्रों को गोस्वामी जी के जीवन व कार्यों के बारे में विस्तार से बताया. आचार्य पंकज सिंह, पंकज कुमार व नीलम कुमारी निर्णायक मंडली में थे. रूपा चटर्जी व मनुज परवाना ने भजन प्रस्तुत किये. विद्युत दत्त ने मंच संचालन किया. समारोह में विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं व छात्र-छात्राएं मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही