Search

 
 
 

धनबाद: तेज रफ्तार कार ने बाइक को ठोंका, पति- पत्नी और बच्चा गंभीर रूप से घायल

 
Dhanbad: धनबाद (Dhanbad) गोविंदपुर थाना क्षेत्र के एनएच पर फुफुवाडीह के समीप शनिवार 9 जुलाई को कार ने बाइक को पीछे से जोरदार ठोकर मारी, जिसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों में एक महिला और बच्चा भी शामिल है. सभी गोविंदपुर थानांतर्गत अमरपुर के रहने वाले हैं. बताया जा रहा है कि अयूब आलम बाइक से पत्नी और बच्चे को लेकर बंगाल जा रहे थे. तभी फुफुवाड़ीह के समीप तेज रफ्तार कार ने पीछे से जोरदार धक्का मारा. कार आगे जाकर रेलिंग से टकरा गई. इसके बाद चालक और कार पर सवार लोग फरार हो गए. इधर घायल पति-पत्नी और बच्चे को स्थानीय लोगों ने 108 एंबुलेंस से एसएनएमएमसीएच पहुंचाया. प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर रूप से घायल युवक को दुर्गापुर रेफर किया गया है. गोविंदपुर पुलिस घटना स्थल पहुंची और कर कार को जब्त कर लिया. यह भी पढ़ें: धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-two-drivers-injured-in-a-direct-collision-of-two-highways-one-is-in-critical-condition/">धनबाद:

दो हाइवा की सीधी टक्कर में दोनों चालक घायल, एक की हालत नाजुक [wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही