Search

 
 
 

धनबाद: तेज रफ्तार कार बिजली पोल में टक्कर मार कर झोपड़ी में घुसी

 
Baghmara :  बाघमारा (Baghmara) बाघमारा के एनएच 32 तेलमोचो में धनबाद बोकारो मुख्य मार्ग पर विगत 18 जुलाई सोमवार की देर रात धनबाद से बोकारो जा रही कार तेज रफ्तार के कारण अनियंत्रित होकर बिजली पोल को तोड़ती हुई सड़क से सौ मीटर दूर एक दुकान में जा घुसी. इसके पहले कार की ठोकर से एक ठेला भी क्षतिग्रस्त हो गया. इस दुर्घटना में कार के परखचे उड़ गए. गनीमत रही कि देर रात होने की वजह से दुकान में कोई नहीं था इस कारण बड़ा हादसा टल गया. घटना के बाद चालक कार छोड़ कर भाग गया. महुदा थाना के एएसआई मनोज लकड़ा का कहना है कि संभवतः कार देर रात स्टेशन से किसी को छोड़ कर वापस घर जा रहा था. इसी बीच चालक को नींद आ गई होगी और कार लड़खड़ाती हुई दुकान में जा घुसी. ग्रामीणों का कहना है कि धनबाद महुदा मार्ग में विगत दो दिन के अंदर यह दूसरी घटना है. पुलिस को ध्यान दे कर रोड पर स्पीड ब्रेकर देना चाहिए. गनीमत रही कि दोनों हादसा रात्रि के समय हुआ. यह भी पढ़ें: सिंदरी">https://lagatar.in/sindri-cylinder-burst-during-gas-refilling-one-laborer-seriously-injured/">सिंदरी

: गैस रिफलिंग के दौरान फटा सिलेंडर, एक मजदूर गंभीर रूप से घायल [wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही