Search

 
 
 

धनबाद : जन शिकायत से जुड़े मामलों का शीघ्र करे निष्पादन - डीसी

 
लोगों से ई-समाधान पोर्टल पर शिकायत दर्ज़ करने की अपील
Dhanbad : डीसी वरुण रंजन ने सोमवार 21 अगस्त को समाहरणालय में ई-समाधान पोर्टल व जन शिकायत से  जुड़े अन्य मामलों को लेकर समीक्षा बैठक की. सभी शिकायतों से जुड़ी जानकारी प्राप्त करने के बाद उन्होंने अपर समाहर्ता को सरकारी भूमि पर कब्जा की शिकायतों की जांच करने और जिला खनन पदाधिकारी को केशरगढ़ में अवैध कोयला उत्खनन मामले की शिकायत में प्राथमिकी दर्ज़ करने का निर्देश दिया. डीसी ने कहा कि जन शिकायत के अति आवाश्यक मामलों का शीघ्र या अधिकतम 30 दिन में निपटारा करे. साथ ही उन्होंने लोगों से ई-समाधान पोर्टल पर अपनी शिकायतें दर्ज़ करने की अपील की. इसे लेकर उन्होंने सीपीग्राम के नोडल पदाधिकारी एडीएम (सप्लाई) को भी 30 दिन में शिकायतों का निष्पादन करने का निर्देश दिया. समीक्षा के क्रम में डीसी ने तोपचांची, भटिंडा फॉल सहित अन्य पर्यटन स्थलों तक अप्रोच रोड को दुरुस्त करने को कहा. इसके साथ ही झोलाछाप चिकित्सकों पर कार्रवाई करने, सभी पंचायतों में दवाई दुकान शुरू करवाने, लंबित मामलों का त्वरित निष्पादन करने, उच्चतम न्यायालय एवं उच्च न्यायालय में लंबित मामलों में स्टेटमेंट ऑफ फैक्ट्स (एसओएफ) को समय पर दायर करने का निर्देश दिया. बैठक में उप विकास आयुक्त शशि प्रकाश सिंह, अपर जिला दंडाधिकारी (विधि व्यवस्था) कमलाकांत गुप्ता, अपर समाहर्ता नंद किशोर गुप्ता, एडीएम (सप्लाई) योगेंद्र प्रसाद, अनुमंडल पदाधिकारी प्रेम कुमार तिवारी आदि उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/dhanbad-badminton-championship-cum-selection-trial-from-25/">यह

भी पढ़ें : धनबाद : 25 से बैडमिंटन चैंपियनशिप सह सेलेक्शन ट्रायल [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही