Search

धनबाद : सेल के मेगा प्रोजेक्ट में बाधा बन सकता है एसपीएम कॉलेज

Sindri : एफसीआइएल के बंद होने के 16 वर्षों बाद सिंदरी पुनः औद्योगिक नगरी की ओर बढ़ चला है. हर्ल सिंदरी खाद कारखाना के बाद एफसीआइएल व टासरा रोहड़ाबांध बस्ती के रैयतों की जमीन पर बनने जा रहा सेल का मेगा प्रोजेक्ट सिंदरी के उज्जवल भविष्य की आधारशिला रखेगा. इसके लिए केंद्रीय मंत्रालय की हरी झंडी मिल चुकी है. फाइनल प्रारूप के लिए 14 जून को सेल की बोर्ड बैठक होगी. इस प्रोजेक्ट की सबसे बड़ी बाधा डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी (एसपीएम) कॉलेज, सिंदरी बन सकता है.  अब सेल का मेगा प्रोजेक्ट टेंडर प्रक्रिया की बाट जोह रहा है. हालांकि इस प्रोजेक्ट से गोशाला-बलियापुर मुख्य मार्ग के दाहिनी ओर रह रहे लोगों को इसका दंश झेलना पड़ सकता है.

डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की मूर्ति स्थापना के लिए 16 जून को भूमि पूजन

डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी कॉलेज के वीपी सिंह ने बताया कि कॉलेज का उद्घाटन पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने 1986 में किया था. इसमें आगामी 16 जून को देश के प्रथम वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की मूर्ति स्थापना के लिए भूमि पूजन किया जाएगा.

304 एकड़ भूमि देगा एफसीआइएल

सेल के अधिकारी ने बताया कि दो वर्षों के डेवलपमेंट कार्यक्रम के बाद खनन कार्य शुरू किया जाएगा. इसको लेकर एफसीआइएल, सिंदरी तीन चरणों में सेल टासरा प्रोजेक्ट के लिए 304 एकड़ भूमि देने जा रहा है.  प्रथम चरण में 60 एकड़ भूमि एफसीआइएल सिंदरी ने सेल टासरा प्रोजेक्ट को उपलब्ध करा दिया है.

कॉलेज के एनओसी को लेकर अलग-अलग दावे

एफसीआइएल, सिंदरी के संपदा अधिकारी देबदास अधिकारी ने बताया कि पांच एकड़ भूमि में फैले कॉलेज  के लिए एफसीआइएल ने कभी एनओसी नहीं दिया है,  जबकि कॉलेज प्रबंधन उक्त दावा को खारिज करते हुए कह रहा है कि एफसीआइएल ने ही 1985 में डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी कॉलेज को एनओसी दिया था. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-union-minister-annapurna-devi-gave-appointment-letters-to-75-youths/">धनबाद

: केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने 75 युवाओं को दिया नियुक्ति पत्र [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp