Search

 
 
 

धनबाद : रईसजादों के बिगड़ैल बेटे रात में करते थे छिनतई, पुलिस ने 3 को दबोचा

 
Dhanbad : धनबाद में अपराधियों के हौसले काफी बुलंद हैं. अब तो शहर के पॉश इलाकों में रहने वाले कई रसूखदारों के बिगड़ैल बेटे भी रात के अंधेरे में गरीबों को लूटने लगे हैं. ताजा मामला ग्रामीण क्षेत्रों से पोड़ा कोयला साइकिल से शहर लाकर बेचने वालों से लूटपाट करने का सामने आया है. सदर थाना की पुलिस ने सोमवार की देर रात वैसे तीन युवकों को धर दबोचा है. ये युवक पिछले 3 माह से रोजाना शाम ढलते ही बरवाअड्डा किसान चौक से धनसार तक साइकिल वालों का पीछा कर उनके साथ लूटपाट करते थे और पैसे नहीं देने पर मारपीट भी करते थे. पकड़े गये तीनों युवक हाउसिंग कॉलोनी के रहने वाले हैं. सोमवार की रात स्कूटी पर सवार होकर तीनों युवक आए और उपायुक्त कार्यालय के पास एक साइकिल वाले को रोककर मारपीट की. पकड़े गए तीनों युवकों को छुड़ाने के लिए धनबाद थाना में पैरवी का दौर चलता रहा. साइकिल पर पोड़ा कोयला बेचने वाले पीड़ित युवक ने बताया कि पिछले 3 माह से तीन-चार युवक कभी बाइक से, तो कभी कार से पीछा कर हम गरीबों के साथ मारपीटकर पैसा छीनते थे. उनलोगों ने सोमवार की रात भी डीसी आवास के समीप रोक कर पैसा छीनने का प्रयास किया. नहीं देने पर मारपीट करने लगे. पीड़ित युवक ने इसकी सूचना पास में ही गश्ती कर रही पुलिस की टीम को दी. पुलिस ने पीछा कर कोर्ट रोड से तीनों को गिरफ्तार कर लिया. यह भी पढ़ें : लालू">https://lagatar.in/lalus-claim-narendra-modi-eliminated-india-coalition-government-will-be-formed-at-the-centre/">लालू

का दावा, मोदी का हो गया सफाया, केंद्र में इंडिया गठबंधन की बनेगी सरकार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही