धनबाद: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रखंडों में हुई खेल प्रतियोगिता
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस को लेकर जिला समाज कल्याण विभाग ने सोमवार 6 मार्च को अलग अलग प्रखंड में स्पोर्ट्स प्रतियोगिता का आयोजन किया. जिला समाज कल्याण पदाधिकारी स्नेह कश्यप ने बताया कि बाघमारा प्रखंड में तेजस्वनी परियोजना की किशोरियों के लिये फुटबॉल और कबड्डी प्रतियोगिता, टुंडी प्रखंड में फुटबॉल, कबड्डी, धनबाद सदर में कबड्डी एवं अन्य प्रखंड के कलस्टर स्तर पर दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था. प्रतियोगिता में विजेता और उपविजेता को पुरस्कृत भी किया गया. उन्होंने बताया कि 8 मार्च को अंतराष्ट्रीय महिला दिवस है. इस ख्याल से धनबाद सहित राज्य के अलग अलग हिस्सों में कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं. आयोजन में तेजस्विनी परियोजना के जिला समन्वयक ओम प्रकाश पाठक,प्रखण्ड समन्वयक बनारस सिंह, अनुश्री लायक, राकेश साव, क्षेत्र समन्वयक अशोक पाठक, मोकिम अंसारी एवं सबंधित क्लस्टर को-ऑर्डिनेटर मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Leave a Comment