Dhanbad : आईआईटी-आईएसएम, धनबाद (Dhanbad) पूर्वी भारत के सबसे बड़े स्पोर्ट्स फेस्टिवल पराक्रम-2023 की शुरुआत 17 मार्च को हुई. इसमें 35 तकनीकी संस्थानों के 1000 से अधिक खिलाड़ी भाग ले रहे हैं. आयोजन शहर के विभिन्न मैदानों व स्टेडियम में किया गया है. फेस्टिवल का औपचारिक उद्घाटन शाम 6 बजे आईआईटी के लोअर ग्राउंड में बास्केटबॉल के पूर्व ओलंपिक खिलाड़ी हरभजन सिंह, राष्ट्रीय स्तर के साइकिलिस्ट सतवीर सिंह सहोता और एथलीट स्वप्ना बर्मन करेंगे. क्लोजिंग सेरेमनी में 19 मार्च को भारत के दिग्गज हॉकी प्लेयर मेजर ध्यानचंद के पुत्र हॉकी खिलाड़ी अशोक कुमार और बास्केटबॉल खिलाड़ी विशेष भृगुवंशी भाग लेंगे. पराक्रम-2023 में 100 महिला खिलाड़ियों के अलावा लगभग 1000 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं. ये खिलाड़ी आईआईटी खड़गपुर, आईआईटी बीएचयू, एनआईटी रुड़की, एनआईटी जमशेदपुर समेत देशभर के 35 श्रेष्ठ तकनीकी संस्थानों से हैं. सभी खिलाड़ी आईआईटी आईएसएम पहुंच चुके हैं. इवेंट्स में भाग लेने के लिए अपना रजिस्ट्रेशन भी करवा चुके हैं. शुक्रवार को सुबह से ही शहर के विभिन्न मैदानों पर फुटबॉल, क्रिकेट समेत अन्य इवेंट्स शुरू हो गए. विजेता खिलाड़ियों के बीच छह लाख रुपए के पुरस्कार वितरित किये जाएंगे.
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/cricket-300x135.jpeg"
alt="" width="300" height="135" /> क्रिकेट में प्रतिभा दिखाते खिलाड़ी[/caption] तीन दिवसीय स्पोर्ट्स फेस्टिवल में खिलाड़ी इनडोर और आउटडोर के एक दर्जन से अधिक इवेंट्स में भाग लेंगे. इनमें बैडमिंटन, बास्केटबॉल, स्क्वास्, टेबल टेनिस, चेस, लॉन टेनिस, वॉलीबॉल, क्रिकेट, हॉकी, फुटबॉल, कबड्डी, वेट लिफ्टिंग, पावर लिफ्टिंग, बॉक्सिंग और कराटे शामिल हैं. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-bhagwati-jagran-in-jagrut-temple-on-18th-kalash-shobhayatra-will-come-out-in-the-morning/">धनबाद
: जागृत मंदिर में भगवती जागरण 18 को, सुबह में निकलेगी कलश शोभायात्रा [wpse_comments_template]
तीन दिनों तक खेले जाएंगे इनडोर-आउटडोर के विभिन्न इवेंट्स
[caption id="attachment_582232" align="aligncenter" width="300"]alt="" width="300" height="135" /> क्रिकेट में प्रतिभा दिखाते खिलाड़ी[/caption] तीन दिवसीय स्पोर्ट्स फेस्टिवल में खिलाड़ी इनडोर और आउटडोर के एक दर्जन से अधिक इवेंट्स में भाग लेंगे. इनमें बैडमिंटन, बास्केटबॉल, स्क्वास्, टेबल टेनिस, चेस, लॉन टेनिस, वॉलीबॉल, क्रिकेट, हॉकी, फुटबॉल, कबड्डी, वेट लिफ्टिंग, पावर लिफ्टिंग, बॉक्सिंग और कराटे शामिल हैं. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-bhagwati-jagran-in-jagrut-temple-on-18th-kalash-shobhayatra-will-come-out-in-the-morning/">धनबाद
: जागृत मंदिर में भगवती जागरण 18 को, सुबह में निकलेगी कलश शोभायात्रा [wpse_comments_template]
Leave a Comment