Search

 
 
 

धनबाद: खेल-कूद बच्चों के शारीरिक व मानसिक विकास में सहायक: भवानी सिंह

 
  Dhanbad :टाटा के झरिया डिवीजन में टाटा स्टील फाउंडेशन (टीएसएफ) की ओर से डिगवाडीह स्टेडियम में दस दिवसीय समर कैम्प का समापन 31 मई बुधवार को हो गया. मुख्य अतिथि टाटा स्टील के हेड एडमिनिस्ट्रेशन कर्नल भवानी सिंह ने समापन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चों को पढ़ाई के साथ खेलकूद पर भी विषेस ध्यान देना चाहिए .खेल-कूद बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास में सहायक होता है. इसलिए अभिभावको को भी चाहिए कि बच्चों को खेलने के लिए अवश्य भेजें. समर कैंप में तीन मुख्य प्रशिक्षक और आठ सहायक प्रशिक्षकों की टीम में कुल पांच सौ बच्चो को फुटबॉल, एथलीट और आर्चरी की तकनीकी बारीकियों के साथ-साथ शारीरिक और मानसिक कसरत भी सिखाया गया. 25 से अधिक स्कूलों के सहयोग से यह आयोजन किया गया था. सभी प्रतिभागियों को जर्सी सेट और सभी कोचों को सुरक्षित और सफल समर कैंप आयोजित करने में उनके समर्पण और सहयोग के लिए वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा सम्मानित किया गया. इस अवसर पर संतोष कुमार महतो ( रीजनल सेक्रेटरी -राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन ) रवि कुमार झा ( मैनेजर, सिक्योरिटी) संजय कुमार ( मैनेजर एग्रीकल्चर ) और मदन मोहन सिन्हा, टीएसएफ जमाडोबा आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही