Search

 
 
 

धनबाद : शहीद मणींद्र नाथ मंडल की पुण्यतिथि पर सम्मानित होंगे खिलाड़ी व कलाकार

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) शहीद मणींद्र नाथ मंडल की 28वीं पुण्यतिथि 17 अक्तूबर को मनाई जाएगी. समारोह की तैयारी के लिए सरायढेला स्थित कार्यालय में शहीद मणींद्र नाथ मंडल स्मारक समिति व चैरिटेबल ट्रस्ट की संयुक्त बैठक मंगलवार 11 अक्टूबर को हुई. अध्यक्षता मागा प्रसाद महतो ने की. बैठक में वक्ताओं ने शहीद की जीवनी के साथ उनकी क्रांतिकारी कार्यशैली, आंदोलन की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला तथा कई कार्यक्रम तय किये. 17 अक्टूबर को पुण्यतिथि पर प्रातः 5 बजे प्रभातफेरी, 11 बजे माल्यार्पण, 11-30 बजे सर्व धर्म प्रार्थना सभा, 12 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम,1बजे श्रद्धांजलि सभा व प्रसाद के रूप में खिचड़ी वितरण व कला एवं क्रीडा क्षेत्र में राज्य स्तरीय पहचान बनाने वाले खिलाड़ी व कलाकारों को सम्मानित किया जाएगा. बैठक में श्रीमती रेखा मंडल, पूर्व पार्षद गणपत महतो, पूर्व पार्षद प्रफुल्ल मंडल, शैलेन मंडल, माधव चंद्र मंडल, तारू मंडल, हीरालाल महतो, विशाल महतो, गोवर्धन रजवार आदि मौजूद थे. यह भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-kidnapping-of-youth-from-barmasia-accused-reached-saraidhela-police-station-with-him/">धनबाद

: बरमसिया से युवक का अपहरण, उसे लेकर सरायढेला थाना पहुंचा आरोपी [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही